BREAKING NEWS
KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 8:27 pm
KHABAR : कलेक्टर गुप्ता ने ऊर्जा साक्षरता अभियान के प्रचार-प्रसार एवं ऊर्जा साक्षरता जागरूकता के लिए वीडियो वेन को किया रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने ऊर्जा साक्षरता अभियान के प्रचार-प्रसार, ऊर्जा साक्षरता जागरूकता के लिए वीडियो वेन को रवाना किया। जिले में वीडियो वेन 16 से 19 नवंबर तक ऊर्जा साक्षरता अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए भ्रमण करेगा। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास प्रकाश सिंह चौहान सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी मध्‍य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड देवास दीपक बुलानी ने जिले के समस्त आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं से यह आग्रह किया है कि वे ऊर्जा साक्षरता अभियान से जुडकर प्रदेश के ऊर्जा साक्षर नागरिक बने एवं सौर ऊर्जा एवं अन्य नवकरणीय ऊर्जा का उपयोग अपने घरों, कार्यालयों इत्यादि में प्रतिदिन लेकर ऊर्जा की बचत करें।

उल्‍लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ऊर्जा साक्षरता अभियान का शुभारंभ नवंबर 2021 में जिला शाजापुर से किया। अभियान का क्रियान्वयन मध्‍य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम के द्वारा प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है। अभियान से जुडने के लिये प्रदेश के सभी वर्गाे के आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं में जागरूकता की दृष्टि से व्यापक प्रचार-प्रसार ऊर्जा विकास निगम के द्वारा किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE