मनासा। मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा राष्ट्र व्यापी सघन जागरूकता शिविर का आयोजन महाराणा प्रताप स्कुल मनासा में रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तोर पर सतेंद्र शर्मा एलडीएम, SBI RACC के मुख्य प्रबधक मनोज मिश्रा, विकास खण्ड स्त्रोत समन्वय BRC हेमंत कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र गुणेचा द्वारा बैंक संबंधित शासकीय योजना के बारे में जानकारी दी गई। ऑनलाइन हो रही धोखाधडी से कैसे बचा जाए। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने मोबाइल में आए ओटीपी या पिन नही बताए यदि आप ने किसी भी बैंक से लोन लिया तो उसे समय पर भुगतान करे जिससे आपकी सिबिल सही रहे ताकि आपको बैंक द्वारा कई और योजना का लाभ मिल सके।
शाखा प्रबंधक नरेंद्र पाटीदार, अधिकारी हिमांशु नकुम द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटक पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी गई।