आगर मालवा। नगरीय क्षेत्र आगर अंतर्गत शासन एवं परिषद् निर्णय अनुसार सिंगल यूज पोलीथीन को नगर से पूर्णतः प्रतिबंधित करने के अभियान के तहत बुधवार को विगत 02 सप्ताह से समझाईश एवं अनुरोध के बावजूद भी उल्लंघन करने पर नगर पालिका परिषद् आगर के दल द्वारा तीन दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही की गई। दल द्वारा सिंगल यूज पोलीथीन प्रतिबंध के उल्लंघनकर्ता महेश चौधरी गोपाल मंदिर स्थित जैन स्वीट्स पर 01 हजार एवं हार-फुल विक्रेता राजेश माली एवं किशोर माली की दूकान पर 500-500 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें दल प्रभारी राकेश सूर्यवंशी, एरिया मेट राजकुमार नरवाल, गोकुल मालवीय, इन्द्रेश शर्मा, मनोहर डुलगज एवं दल सदस्यो द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।