रतलाम। जिले के आलोट विधायक मनोज चावला व साथियों ने 10 नवंबर को आलोट में यूरिया खाद लूटकांड में मामला दर्ज हुआ था। इन दोनों नेता पर शासकीय कार्य में बाधा, लूट करना व कर्मचारी से अभद्रता करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ था । 11 नवंबर को कांग्रेस नेता जादौन को आलोट पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया था और 12 नवंबर को इंदौर जिला कोर्ट में प्रथम श्रेणी न्यायालय के समक्ष पेश किया था, जहां उनकी जामनत अर्जी खारिज हो गई थी। कांग्रेस नेता जादौन की जमानत अर्जी पर सुनवाई अपर न्यायालय जिला कोर्ट इंदौर में हुई। न्यायाधीस मुकेश नाथ ने उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। वहीं इसी मामले में आलोट विधायक मनोज चावला अभी फरार चल रहे है। जबकि नलखेड़ा से विधायक चावला के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। फिर भी पुलिस आरोपी विधायक को फरार बता रही है। आलोट थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि, पुलिस ने 3 टीमों का दल बनाया है, जो इंदौर, उज्जैन और आगर क्षेत्र में नजरें जमाए हुए हैं।
साथ ही थाना प्रभारी ने बताया कि आलोट विधायक चावला का मोबाइल स्वीच ऑफ होने से उनका लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। इससे उन्हें पकड़ने में परेशानी आ रही है। आलोट पुलिस ने मनोज चावला के पीए व गनमैन के मोबाइल नंबर भी ट्रेस किए हैं, लेकिन वह भी उनके संपर्क में नहीं है।