देवास। जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति की बैठक 17 नवम्बर को आयोजित होना थी। लेकिन इस बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। सचिव कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत ने बताया कि 17 नवम्बर को दोपहर 01 बजे कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में आयोजित होने वाली जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति की बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। आगामी दिनों में आयोजित होने वाली बैठक की तिथि जल्द ही जारी कर दी जाएगी।