नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं एडीएम नेहा मीना के मार्गदर्शन में नीमच रेडक्रॉस द्वारा नेकी की गाड़ी के माध्यम से बुधवार दिनांक 16 नवंबर को घंटाघर क्षेत्र से सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कपड़े, कंबल, ऊनी वस्त्र आदि सामग्री एकत्रित की गई ।
डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा करोठिया ने बताया कि बुधवार को घंटाघर क्षेत्र से एकत्रित की गई वस्त्र व अन्य सामग्री शाम को नेकी की गाड़ी के साथ भागेश्वर मंदिर के पीछे की बस्ती एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीमच के परिसर में निवासरत परिवारों को रेडक्रॉस की टीम द्वारा वितरण किया गया।