उज्जैन। इन दिनों किसानों को यूरिया के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी में यूरिया की खबर मिलते ही किसानों का जमावडा मंडी में लग गया, जिसके बाद किसानों में टोकन लेने की होड़ में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस सहित कृषि अधिकारी ने टोकन तितरण कर यूरिया वितरित की। विवाद के बाद अनुविभागीय अधिकारी एकता जायसवाल कृषि विस्तार अधिकारी मनवीर सिंह तोमर मीडिया को बताया कि पर्याप्त मात्रा में यूरिया तराना को मिल रही है। किसान चिंता न करें गुरुवार को एक रैक तराना को मिलने वाली है।