BREAKING NEWS
KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2022, 1:33 pm
BIG NEWS : उपाय एप, बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान अब हुआ आसान, जल्द होगा समस्याओं का निराकरण, आज ही करें डाउनलोड, पढ़े खबर   

Share On:-

भोपाल। बिजली फॉल्ट एवं बिल संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1912 और 0755-2551222 के साथ ही मोबाइल एप उपाय (UPAY) पर भी शिकायतें दर्ज होंगी। इस एप से सीधे उपभोक्ता अपनी शिकायत कॉल सेंटर में दर्ज करा सकते हैं। कंपनी के आईटी विभाग द्वारा इस एप के जरिए उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान के अलावा विद्युत अवरोध एवं बिलिंग संबंधी शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है।

एप से क्या होगा फायदा-

एप उपाय (UPAY) एप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप को भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के बिजली उपभोक्ता उपयोग कर सकेंगे।

ऐसे करें उपयोग

एप में उपभोक्ता बिल में दर्ज आईवीआरएस या उपभोक्ता आईडी नंबर सबमिट करेंगे तो उपभोक्ता के कनेक्शन के सभी विवरण स्वतः खुल जाएंगे। यदि बिजली उपभोक्ता की शिकायत अन्य व्यक्ति या अन्य पते की है तो अन्य व्यक्ति को शिकायत दर्ज कराने के लिए एप में अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा एवं अपने सभी विवरण दर्ज कराने होंगे जेसै शिकायत के पते के लिए उपभोक्ता को शहर, क्षेत्र, कॉलोनी एवं मकान नंबर की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद अपनी समस्या या मांग के अनुरूप शिकायत की श्रेणी चुनना होगा। ऐसा करने पर समस्या या मांग दर्ज हो जाएगी एवं एसएमएस से शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की जाएगी।

कैसे होगा काम-

शिकायत दर्ज होने के बाद अगले कुछ ही समय में कंपनी के कॉल सेंटर से कॉल आएगा। शिकायत वेरिफाई की जाएगी और उसे संबंधित बिजली जोन पर फॉरवर्ड कर दिया जाएगा। इस एप के जरिए उपभोक्ता अपनी शिकायत की स्थिति भी जान सकेंगे।

इस एप से मिलने वाली सुविधाएं- 

एप के जरिए उपभोक्ता बिजली बिल, विद्युत प्रदाय एवं डीटीआर संबंधी शिकायतें दर्ज करने के साथ ही ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान, बिल भुगतान की हिस्ट्री, सेल्फ मीटर रीडिंग, नवीन कनेक्शन एवं सोलर रूफटॉप नेट मीटिरिंग आवेदन भी कर सकेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE