नीमच। नीमच नारकोटिक्स विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रमोद पाटीदार को वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित किया गया है। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह किसानों को फंसाकर तोड़बट्टे की बात कहता हुआ दिखाई दे रहा था। उक्त वीडियो नारकोटिक्स विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद वीडियो की जांच कराई गई और वायरल वीडियो के आधार पर प्रधान आरक्षक पाटीदार को निलंबित किया।