BREAKING NEWS
KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2022, 11:39 am
BIG NEWS : उज्जैन रेलवे स्टेशन पर खड़ी इंदौर-रतलाम पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, गाड़ी की एक बोगी पूरी तरह जली, जीआरपी कर रही घटना की जाँच, पढ़े खबर   

Share On:-

उज्जैन। उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर इंदौर-रतलाम पैसेंजर ट्रेन रविवार रात करीब 11.45 बजे खड़ी थी। ट्रेन की बोगी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया, जिसके चलते स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सौभाग्य से उस समय ट्रेन खाली थी। फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन पूरी बोगी तब तक जल चुकी थी। जीआरपी थाने के सहायक उपनिरीक्षक केएस टंडन ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई है।

इंदौर-रतलाम-बीना पैसेंजर ट्रेन नागदा स्टेशन से उज्जैन शाम 7.40 पर प्लेटफार्म नंबर 5 पर आई थी। ये इसका आखिरी स्टापेज था। ट्रेन से यात्रियों के उतरने के बाद रात 8.40 उसे प्लेटफार्म क्रमांक 8 पर खड़ा कर दिया गया था। यह गाड़ी सुबह उज्जैन स्टेशन से इंदौर के लिए 8 बजे होती है।

जीआरपी थाना प्रभारी आरएस महाजन ने बताया कि गनीमत रही हादसे के वक्त ट्रेन पूरी तरह खाली थी, ट्रेन के सभी डिब्बे को बंद थे, इसलिए संभावना कम है किसी ने शरारत की हो। संभवतः शॉर्ट सर्किट से ट्रेन में आग लगी है। सीसीटीवी व अन्य साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है।

ट्रेन के गार्ड वाले दो डिब्बों को छोड़कर तीसरे डिब्बे में धुआं और लपटें निकलते देख आरपीएफ जीआरपी और रेलवे कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की 4 दमकल नीलगंगा के रास्ते प्लेटफार्म पर पहुंची और आग बुझाई। आग बुझाने में करीब 1 घंटे का समय लगा।

आग पर काबू तो पा लिया गया, पर जिस बोगी में आग लगी थी, वह पूरी तरह जल गई। घटना कैसे हुई, इसके लिए रेलवे की तकनीकी टीम में भी जांच कर पता लगाएगी। फिलहाल ट्रेन के एक डिब्बे को छोड़कर शेष डिब्बे सुरक्षित है और ट्रेन खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE