झालावाड़। मेहर समाज उत्थान समिति सामाजिक जॉन झालावाड़ की जिला बैठक ठाकुर साहब की बावड़ी पर संपन्न हुई। जिसमें मेहर समाज के कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया गया एवं समाज का जनसंख्या रजिस्टर तैयार करने का निर्णय लिया गया।
जानकारी देते हुए समिति सचिव जगदीश प्रसाद मेहर ने बताया कि बैठक का शुभारंभ पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रायपुर रामलाल मेहर, जिला अध्यक्ष राजेश मेहरा ने दीप प्रज्वलन कर किया। कोषाध्यक्ष नारायण सिंह मेहर ने 30 मार्च 2023 राम नवमी के अवसर पर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ पारित किया।
सह सचिव मुकेश मेहर ने छात्रावास के लिए धन संग्रह हेतु टोलिया बनाने का प्रस्ताव रखा सभी उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति ने हाथ खड़े किए मार्च माह में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उपाध्यक्ष बालचंद मेहर द्वारा समाज का कैलेंडर छपवाने का सुझाव दिया। 1 जनवरी 2023 को परम पूज्य बापू मालदेव राणा की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया एवं इस अवसर पर समाज के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संरक्षक रामलाल मेहर रायपुर उपाध्यक्ष बालचंद मेहर, प्रचार प्रमुख रामगोपाल मेहर, संगठन रमेश चंद मेहर, मिडिया प्रभारी कमलेश मेहर सुकेत एवं ईश्वर मेहर अध्यापक, सुजान मेहर अध्यापक खेरिया, गिरिराज मेहर रीछवा, रामेश्वर ग्वाटिया मगीसपुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
बैठक में मीडिया प्रभारी महेश मेहर, संगठन मंत्री रामबाबू मेहर रटलाई, प्रखंड अध्यक्ष भेरूलाल मेहर, रायपुर नायब साहब रामलाल जरुला, प्रखंड अध्यक्ष हेमराज मेहर, सचिव वीरम मेहर, संरक्षक मदन लाल मेहर, सभा अध्यक्ष राधेश्याम मेहर रटलाई, मांगीलाल मेंबर खेरिया, रामगोपाल मेहर आदि उपस्थित रहे।