मनोहर थाना। भारतीय किसान संघ तहसील मनोहर थाना की बैठक कामखेड़ा धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष धनसिंह गुर्जर रहे।
प्रांतीय युवा प्रमुख राधेश्याम गुर्जर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 19 दिसंबर को दिल्ली में देश का किसान अपनी मांगों को लेकर किसान गर्जना रैली कर रहा है। जिसमें किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य को लागू करने तथा इसके मिलने की सरकार सुनिश्चित करें तथा किसानों को किसान सम्मान निधि में पर्याप्त बढ़ोतरी की जाये। सभी प्रकार की कृषि साधनों पर जीएसटी समाप्त हो। मांगों को लेकर किसान दिल्ली पहुंचेंगे।
बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तहसील उपाध्यक्ष पद पर पूर्व प्रधानाचार्य नंदकिशोर मीणा, गौ सेवा प्रमुख अशोक साहू, ग्राम पंचायत सरेड़ी अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा को जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर दायित्व दिए।
बैठक में जिला सहकारी का प्रमुख पूरीलाल दांगी, जिला सह मंत्री रामलाल दांगी, तहसील अध्यक्ष बालचंद लोधा, तहसील मंत्री नेमीचंद लोधा, तहसील से मंत्री हरिमोहन मीणा, तहसील उपाध्यक्ष बद्रीलाल लोधा, काम खेड़ा पंचायत प्रभारी रंगलाल मीना, कन्हैयालाल नागर, मूलचंद लोधा, मूलचंद मीणा, धन्नालाल, जगदीश मीणा, राम कल्याण मीणा, बृजमोहन पटेल, कृष्ण गोपाल सहित किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।