मन्दसौर। शहर में आज दोपहर 1 बजे करीब पारीक पब्लिक स्कूल के छात्र, छात्राओं ने बीपीएल चौराहे पर हेलमेट पहनकर जागरूकता अभियान चलाया। बीपीएल चौराहे पर सभी टू व्हीलर को रोकर हेलमेट के सम्बंध में जानकारी दी।
साथ ही बताया कि सड़क हादसे में मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं, हेलमेट पहनने से खुद का ही बचाव होता है। स्कूल के सभी छात्र छात्राओं ने खुद हेलमेट पहने हुए थे। एक कतार में खड़े होकर सभी ने दुर्घटना पर लगेगा ताला हेलमेट अनिवार्य रूप पहनना होगा जैसे नारे भी लगाए गए।