BREAKING NEWS
KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 5:55 pm
REPORT : स्वर्गीय हरीश आंजना की स्मृति में 611 यूनिट रक्तदान, 12 वर्षों से निरंतर चल रहा है अभियान, अब तक सात हजार से ज्यादा यूनिट का हो चुका है रक्तदान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत और युवा उद्योगपति रहे स्वर्गीय हरीश आंजना की स्मृति में 22 नवंबर को छोटी सादड़ी स्थित उदय निवास पर विशाल रक्तदान शिविर का अयोजन किया गया। शिविर में हजारों युवाओं ने स्वर्गीय हरीश आंजना को पुष्पाजंलि अर्पित कर पुण्य स्मण किया। इस अवसर पर युवाओं ने 611 युनिट रक्तदान किया। लगातार 12 वर्षों से रक्तदान-महादान अभियान निरंतर चल रहा है। अब तक सात हजार से ज्यादा युनिट रक्तदान किया चुका है। 22 नवंबर 2009 को स्वर्गीय हरीश आंजना की सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। उनकी स्मृति में  वर्ष 2010 से रक्तदान-महादान अभियान प्रारंभ किया गया, जो निरंतर चल रहा है और मानव जीवन को बचाने के लिए पुण्य कार्य कर रहा है। इस अवसर पर राजस्थान के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, मनोहरलाल आंजना,भरत आंजना, पूरण आंजना, विक्रम आंजना, चंद्रेश आंजना, जीवन आंजना, विपिन आंजना, निखिल आंजना, ध्रुव आंजना, मनोहर आंजना सहित आंजना परिवारजनों ने स्वर्गीय हरीश को पुष्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर निंबाहेड़ा नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, छोटी सादड़ी नगरपालिका अध्यक्ष फातिमा मुस्तफा बोहरा, पंचायत समिति प्रधान सपना मीणा, प्रतापगढ़ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रमेशचंद्र ओझा, अमृतलाल बड़ी, शिवशंकर शर्मा, घनश्याम आंजना, ओमप्रकाश शर्मा, नीमच से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार, ओम शर्मा विमल शर्मा, विमल नागौरी, ओम दीवान, वरिष्ठ भाजपा नेता मेहर सिं जाट, पूर्व जनपद अध्यक्ष जगदीश गुर्जर, शुभम शर्मा, रामचंद्र धनगर  यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह राठौर, नरेंद्र सिंह राठौर, बाबूलाल गौर, मुकेश पोरवाल, साबिर मसुदी, सलीम कुरैशी, गोविंद वाल्मिकी, विशाल मेघवाल, चांदमल राजोरा सहित बड़ी संख्या नीमच, मंदसोर, निबाहेड़ा, छोटीसादड़ी, मनासा, जावद, रतनगढ़ सहित मालवा-मेवाड़ से हजारों युवाओं ने छोटी सादड़ी पहुंचकर स्वर्गीय हरीश आंजना को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

निकाली रैली, अमर रहे के लगाए नारे-
स्वर्गीय हरीश आंजना की स्मृति में छोटी सादड़ी के हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्याथिर्यों ने रैली निकाली और हरीश आंजना अमर रहे के नारे लगाए। बड़ी संख्या में कॉलेज विद्यार्थी नारे लगाते हुए कॉलेज परिसर से उदय निवास पहुंचे और स्वर्गीय हरीश आंजना को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर युवा उद्योगपति पूरण आंजना, हरीश आंजना फाउडेशन के डायरेक्टर जगन्नाथ सोलकी भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE