नीमच। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा मंगलवार को नीमच आए। यहां उन्होंने टाउन हाल में राष्ट्र संत ललीत प्रभ जी महाराज के प्रवचन कार्यक्रम में शिरकत की और उपस्थित जैन संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री सखलेचा ने संत ललीत प्रभ जी की वाणी से आध्यात्मिक प्रवचनों को भी सुना।