BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2026, 11:23 am
KHABAR : महाकाल महालोक में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन, हजारों लोग करेंगे योग, उज्जैन से दुनिया को जाएगा आध्यात्मिक संदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विश्व योग दिवस पर इस बार उज्जैन में मुख्य आयोजन महाकाल महालोक में होगा। 21 जून को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को भव्य और दिव्य स्वरूप देने की तैयारियां जिला प्रशासन और महाकाल मंदिर समिति ने शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।


उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन आदि योगी भगवान शिव की नगरी है, इसलिए इस बार का मुख्य कार्यक्रम श्री महाकाल महालोक में प्रस्तावित किया गया है।


जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की होगी बैठक
कलेक्टर के मुताबिक कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए जल्द ही जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। उद्देश्य यह है कि योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देश-दुनिया तक पहुंचे।


उन्होंने कहा कि जब महाकाल की ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हजारों लोग एक साथ योग करेंगे, तो यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं रहेगा, बल्कि आत्मा, मन और चेतना के संतुलन का वैश्विक संदेश बनेगा। इस आयोजन के जरिए महाकाल महालोक की आध्यात्मिक पहचान भी पूरी दुनिया तक पहुंचेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE