BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2026, 11:51 am
NEWS : ग्राम सुरजना में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश, स्वच्छ ग्राम पहल के तहत निकाली जागरूकता रैली, दिलाई शपथ, 90 से अधिक ग्रामीणों ने लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, चंदेरिया सीमेंट वर्क्स के इकाई प्रमुख जयंत कंडपाल के निर्देशन में कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत संचालित ष्स्वच्छ ग्राम पहलष् के तहत ग्राम सुरजना में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा उचित अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुआ। रैली में ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शपथ ग्रहण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इसके साथ ही स्वच्छ ग्राम पहल के अंतर्गत गांव में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

अभियान के दौरान ग्रामीणों ने सामुदायिक स्थलों, सार्वजनिक क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम में 90 से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर ग्राम की महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा सामुदायिक स्तर पर जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE