BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2026, 12:03 pm
NEWS : आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर माउंट आबू में वॉकथन का आयोजन, मन की बात के 12 वर्ष पूरे होने पर भी मनाया जा रहा महोत्सव, पढे़ खबर 

Share On:-

माउंट आबू। देश के लोक सेवा प्रसारक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली आकाशवाणी 8 जून 2026 को अपने गौरवशाली 90 वर्ष पूर्ण करने जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 12 वर्ष भी 10 जून को पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर देशभर में 1 जून से 10 जून तक 12 वर्ष बेमिसाल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में माउंट आबू में रविवार सुबह 6ः30 बजे भव्य वॉकथन का आयोजन किया गया। वॉकथन को दर्शन लाल गोला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में होटल उद्यमी एवं समाजसेविका गीता अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

वॉकथन आकाशवाणी केंद्र परिसर से प्रारंभ होकर भारत माता नमन स्थल तक निकाली गई, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और आकाशवाणी के श्रोताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आकाशवाणी केंद्र के प्रभारी ऋषि कुमार शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

भारत माता नमन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में ऋषि कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आकाशवाणी की 90 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और जनसेवा में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आकाशवाणी ने देश के दूरस्थ क्षेत्रों तक सूचना, शिक्षा और मनोरंजन पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यक्रम के दौरान ‘मन की बात’ के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को प्रधानमंत्री से सीधे जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बना है।

आयोजन के अंत में आकाशवाणी की उपलब्धियों और उसके जनसरोकारों पर आधारित विशेष जानकारी साझा की गई तथा उपस्थित नागरिकों ने इस ऐतिहासिक अवसर पर आकाशवाणी को शुभकामनाएं दीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE