जावरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बोरदा के शांति वन परिसर में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत जावरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) बलवंत नलवाया सहित जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मंगल सिंह चौहान, राजीव आर्य, अनील पंवार, जनपद सदस्य प्रिया कुंवर सिसोदिया, ग्राम पंचायत सरपंच श्याम सिंह राठौड़, वरिष्ठ पंच चंदर सिंह, शिवकुमार माली, पंचम सिंह, दिलीप कुमार माली, जीवन परमार, सचिव गोविंद राठौड़, सहायक सचिव सीमा कुंवर राठौड़, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शांति वन परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि पिछले लगभग दो वर्षों में शांति वन परिसर में करीब एक हजार पौधे लगाए और संरक्षित किए जा चुके हैं, जो अब विकसित होकर हरे-भरे वृक्षों का रूप ले चुके हैं। इससे परिसर का वातावरण अत्यंत सुंदर एवं प्राकृतिक बन गया है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली अपनाने की शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।