BREAKING NEWS
BIG REPORT : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<     BIG NEWS : परिवहन नेटवर्क के साथ हरित विकास को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों.. <<     देवास में किडनैपिंग और ऑनलाइन जबरन वसूली का.. <<     गौरिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक चालक से.. <<     KHABAR : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा रोजगार.. <<     BIG NEWS : तस्करों की हाईटेक चाल फेल, जब मल्हारगढ़़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल कार्यालय.. <<     शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर भीषण हादसा.. <<     माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेल प्रशिक्षण.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की एपीसी समूह.. <<     आकाशवाणी के 90 साल और 'मन की बात' के 12 वर्ष.. <<     NEWS : आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर माउंट आबू.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बावड़ी पूजन एवं.. <<     शिवपुरी पुलिस का नशा माफियाओं पर बड़ा प्रहार,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2023, 6:58 pm
KHABAR : धनेरिया कला गांव के जंबूरी से लौटे स्काउट दल के सदस्यों का गर्मजोशी के साथ किया जोरदार स्वागत, पढ़े रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के गांव धनेरिया कला शासकीय हाई स्कूल धनेरिया विद्यालय में शनिवार सुबह जंबूरी से लौटे स्काउट दल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के 60 सदस्य स्काउट गाइड दल ने रोहट जिला पाली में आयोजित 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में भाग लेकर 4 जनवरी 2023 से 10 जनवरी 2023 तक होने वाली राष्ट्रीय जंबूरी में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कलर पार्टी, स्किलोरामा, फूड प्लाजा प्रदर्शनी, झांकी, मार्च पास्ट शिविर ज्वाल, कैम्प क्राफ्ट आदि में शानदार सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य रूप से सामूहिक लोक नृत्य और एडवेंचर गतिविधि में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, एडवेंचर गतिविधि में सभी स्काउट गाइड ने सभी प्रतियोगिताओं को करते हुए एडवेंचर प्रमाण पत्र और एडवेंचर बैज प्राप्त किया। 

सामुहिक लोक में नृत्य सरदारशहर के दल ने राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में उद्घाटन कार्यक्रम में कालबेलिया नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया, जिसका तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर प्रशंसा की गई। जम्बूरी में 37 हजार राष्ट्रीय और विभिन्न देशों के स्काउट गाइड ने सहभागिता की। बता दें कि यह जम्बूरी आज तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक सरदारशहर जम्बूरी हुई है, ऑल ऑवर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राजस्थान को जंबूरी सर्वोच्च अवार्ड नेशनल चीफ कमिश्नर शिल्ड और नेशनल चीफ कमिश्नर फ्लेग से नवाजा गया। 

मध्यप्रदेश के नीमच जिले से 9 गाइड/11 स्काउट की स्काउट मास्टर, 2 गाइड केप्टिन ने भाग लिया। शासकीय हाई स्कूल धनेरिया कला से तीन गाइड प्रियंका सालवी, जूही प्रजापत, रेखा नायक एवं जिला गाइड प्रभारी प्राचार्य बानो बी पठान भाग लिया। स्काउट जिला कमिश्नर उमेश श्रीवास्तव, डीयूसीस्काउट सी के शर्मा (जिला शिक्षा अधिकारी) एवं जिला गाइड कमिश्नर नीलम शर्मा, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल धनेरिया उमेश श्रीवास्तव, डीयूसीस्काउट ने जिला प्रभारी बानो बी पठान एवं गाइडों का स्वागत किया। 

इस 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड के प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर अच्छा प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाली शासकीय हाई स्कूल धनेरिया कला की स्काउट गाइड के जिला प्रभारी बानो बी पठान, गाइड प्रियंका सालवी, जूही प्रजापत एवं रेखा नायक को नीमच जिले के भाजपा उत्तर मंडल के मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष माया नागदा की तरफ से आने वाली 26 जनवरी 2023 पर सम्मानित कर पुरस्कार दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE