मंदसौर। प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कॉन के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा अवयस्क बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना नारायणगढ़ द्वारा गोतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर व मनोज रत्नाकर, अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी नारायणगढ़ निरीक्षक तेजेन्द्र सिंह सेंगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 16.01.2023 को थाना नारायणगढ़ पर फरियादी भगवानलाल पिता उदाजी धनगर निवासी आक्याबिका द्वारा अपनी नाबालिग बेटी को अज्ञात बदमाश के द्वारा बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 13/23 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर उनि. सत्येन्द्र सिंह द्वारा दौराने विवेचना त्वरित कार्यवाही करते हुये अपहृता नाबालिग बालिका (16 साल) को 20 घण्टे में दस्तयाब किया गया।
सराहनीय कार्य-
उक्त कार्यवाही में निरि. तेजेंद्र सिंह सेंगर, उनि पूर्णिमा सिरोहिया,उनि सत्येंद्र सिंह, आर.एस. आर, महिला आर कविता नागदा, महिला आर.के. जमना धनगर ,नरेंद्र बुन्कर, आरक्षक दिनेश, आरक्षक राजू ने अहम भूमिका निभाई।