नीमच। समाधान एक दिवस के तहत लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही है। टेगोर मार्ग नीमच निवासी संजय पिता बाबूलाल गोयल को लोकसेवा केन्द्र नीमच से मंगलवार को मात्र एक घन्टे में निवासी प्रमाण पत्र मिल जाने से वह काफी खुश है। संजय गोयल ने मंगलवार को प्रातरू11 बजे लोकसेवा केन्द्र नीमच में निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया और उसे मंगलवार को ही दोपहर 12 बजे निवासी प्रमाण पत्र मिल गया। तत्काल निवासी प्रमाण पत्र मिल जाने से संजय गोयल काफी खुश है। संजय का कहना है, कि उसने सोचा ही नही था, कि उसे इतनी जल्दी निवासी प्रमाण पत्र मिल जायेगा। पर यह सम्भव हो सका है, समाधान एक दिवस व्यवस्था से।