नीमच। नीमच विकासखंड के ग्राम बिसलवास बामनिया का शिक्षित बेरोजगार युवक आनंद प्रसाद नागदा गौसेवक बनकर 30 से 40 हजार रूपये प्रतिमाह कमाकर आजीविका चला रहा है।
ग्राम बिसलवास बामनिया निवासी,आनंद प्रसाद नागदा बेरोजगार युवक था। परिवार के खर्च चलाने के लिये उसे परेशानियो का सामना करना पड रहा था। एक दिन नीमच में पशु चिकित्सक डॉ.आर.पी.सिंह से मुलाकात हुई। डॉ.सिंह ने उसे गौसेवक बनने की सलाह दी। आनंद प्रसाद नागदा ने पशु चिकित्सा कार्यालय पहुचंकर 1999 में गौसेवक के लिए आवेदन जमा किया।
पशु चिकित्सा विभाग द्वारा उसे 6 माह का पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करके आनंद प्रसाद नागदा, डॉ.कृष्ण कांत शर्मा, व डॉ.आशाराम धाकड़ के साथ पशुओं के उपचार की प्रेक्टिस करने लगा। कृत्रिम गर्भाधान का पूर्ण ज्ञान होने के बाद आनंद प्रसाद नागदा स्वयं अकेले पशुओं का इलाज करने लगा।
अब आनंद प्रसाद नागदा इलाज के लिये गांव गांव जाने लगाहै। इससे उसे 30 से 40 हजार रूपये की मासिक आय होने लगी है। शिक्षित बेरोजगार युवक आनंद प्रसाद नागदा ने कहा, कि अब वह आत्मनिर्भर बन गया है, और अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम हो गया है। वह म.प्र.शासन की गौ सेवक योजना को बेरोजगार युवाओं के लिए काफी अच्छी बताते हुए शासन को धन्यवाद दे रहा है।