नीमच। विद्युत वितरण कंपनी कल 8 जनवरी को 11 केवी झांझरवाड़ा फीडर पर लाइन मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इसके चलते कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 8 जनवरी को 11 केवी झांझरवाड़ा फीडर पर लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। यह कार्य सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इस अवधि में कृष्णा नगर, सिद्धि विनायक कॉलोनी, दुर्गा आईल मील, स्टेडियम, बंगला नं 59, मण्डी प्रांगण, बंगला नंबर 60 का कुछ क्षेत्र, स्वीमिंग पुल का क्षेत्र, बैनीवाल के कुंए तक, रेलवे फाटक, स्टेशन रोड़, चमड़ा कारखाना, एकता कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, ईदगाह के पीछे, फ्रेन्ड्स कॉलोनी आदि क्षेत्र की सप्लाई प्रभावित होगी। आवश्यकता के अनुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।