जीरन। लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार ने जीरन नगर परिषद के वार्ड पार्षद किरण किशन अहिरवार व क्षेत्र वासियों की मांग पर दशहरा मैदान के पास मांगलिक भवन में 50 लाख की लागत से निर्माण को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री को पत्र सौंपा था, जिस पर नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल से दिनाक 11 अक्टूबर 2022 को नगर परिषद को पत्र प्राप्त हुआ। उसी को लेकर नगर परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था। दशहरा मैदान के पास 50 लाख की लागत से कार्यक्रमों आयोजन के लिय डोम बनाया जाएगा, जिसका स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जा रहा है।
मौके पर सीएमओ ओपी नागर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि किशन अहिरवार नप इंजीनियर नेहा मिश्रा कर्मचारी अर्जुन राठौर अशोक भिलावात लोकेश पाटोदी रहवासी उपस्थित थे।