BREAKING NEWS
NEWS : 1 से 8 जुलाई तक आयोजित होगा महाकुंभ, कोटा में.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति के.. <<     KHABAR : राज्यसभा कैंडिडेट्स चयन पर ब्राह्मण समाज.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर.. <<     KHABAR : 50 बच्चों ने सीखी चित्रकला, ग्लास पेंटिंग.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी के पोषण आहार में निकला मृत सांप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में जुटे 15 देशों के राजदूत और निवेशक,.. <<     KHABAR : गांधी सागर बैकवाटर में 8 जून को बाढ़.. <<     KHABAR : भक्ति नृत्य के साथ सिद्ध चक्र विधान में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विदिशा में 4 हजार लोगों की कैंसर.. <<     KHABAR : जीरन में जून माह की इस तारीख को लगेगा.. <<     KHABAR : मेरा मोहल्ला नो हो हल्ला, अपराध रोकने.. <<     लव और लैंड के बाद अब आया दोस्ती जिहाद का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर नीमच में जनसंवाद,.. <<     BIG NEWS : नीमच में नगर पालिका के शुद्ध पानी के दावे.. <<     KHABAR : साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की मांग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2023, 12:11 pm
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय शासकीय देव प्रबंधन समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए- जिले में 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले शासकीय मंदिरों की समिति बनाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिला स्तरीय शासकीय देव प्रबंधन समिति के बैठक कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे, एएसपी मंजीत सिंह चावला, एसडीएम प्रदीप सोनी, सीएसपी विवेक सिंह चौहान सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र में स्थिति शासकीय मंदिरों के संबंध में बैठक करें। प्रतिवेदन बनाकर जिला स्तर पर भेजें। जिले में 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले शासकीय मंदिरों की समिति बनाई जाए। जमीन की नीलामी करें। शासकीय मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति करें। नल जल योजना में सभी मंदिरों में पानी दिया जाए। मंदिरों से अतिक्रमण हटाए जाएं।

कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि सभी एसडीएम जिले में स्थित शासकीय मंदिरों की जानकारी, मंदिर की उपलब्ध जमीन, मंदिर की यदि 10 एकड़ से अधिक जमीन हो तो उसकी नीलामी हुई या नहीं, मंदिर की भूमि पर किसी का अतिक्रमण तो नहीं है, मंदिर में पुजारी नियुक्त है या नहीं जानकारी एकत्रित कर जिला स्‍तर पर प्रेषित करें। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि सभी एसडीएम जिन मंदिरों में वर्ष में एक बार बड़े आयोजन होते हैं उनकी जानकारी भी भेजे। एसडीएम अनुभाग अंतर्गत स्थित मंदिरों की वर्तमान स्थिति का डेटाबेस तैयार करें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE