BREAKING NEWS
NEWS : 1 से 8 जुलाई तक आयोजित होगा महाकुंभ, कोटा में.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति के.. <<     KHABAR : राज्यसभा कैंडिडेट्स चयन पर ब्राह्मण समाज.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर.. <<     KHABAR : 50 बच्चों ने सीखी चित्रकला, ग्लास पेंटिंग.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी के पोषण आहार में निकला मृत सांप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में जुटे 15 देशों के राजदूत और निवेशक,.. <<     KHABAR : गांधी सागर बैकवाटर में 8 जून को बाढ़.. <<     KHABAR : भक्ति नृत्य के साथ सिद्ध चक्र विधान में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विदिशा में 4 हजार लोगों की कैंसर.. <<     KHABAR : जीरन में जून माह की इस तारीख को लगेगा.. <<     KHABAR : मेरा मोहल्ला नो हो हल्ला, अपराध रोकने.. <<     लव और लैंड के बाद अब आया दोस्ती जिहाद का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर नीमच में जनसंवाद,.. <<     BIG NEWS : नीमच में नगर पालिका के शुद्ध पानी के दावे.. <<     KHABAR : साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की मांग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2023, 12:19 pm
BIG REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में सीहोर जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर, कलेक्टर की सतत मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन के चलते शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण किया गया निराकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश तथा सतत मॉनिटरिंग के चलते सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की 20 जनवरी को जारी रैंकिंग के अनुसार सीहोर जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। सीहोर जिले में माह दिसम्बर-जनवरी में सीएम हेल्पलाइन की कुल 6675 शिकायतों का 83.23 वैटेज स्कोर, A ग्रेड रेटिंग के साथ निराकरण किया गया। सीहोर जिले में सीएम हेल्पलाइन की 80 प्रतिशत शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। जबकि जबलपुर दूसरे स्थान पर तथा छिंदवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा।

कलेक्टर सिंह सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए सभी अधिकारियों को लगातार प्रेरित करते रहे और उनका मार्गदर्शन करते रहे। कलेक्टर सिंह प्रतिदिन नियमित रूप से सभी विभागों के सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को हितग्राहियों से त्वरित संवाद स्थापित कर शिकायत का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराया गया।

कलेक्टर सिंह ने जिला पंचायत सीईओं, अपर कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों को पूरी गम्भीरता से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने के लिए बधाई देते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आमजन के लिए तुरंत समाधान पाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमारा सदैव यह प्रयास होना चाहिए कि लोगो की शिकायतों और समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर उन्हें राहत दी जाए।

ऐसे किया शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण-

विगत माह से कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा के साथ ही हर टीएल बैठक में विभागवार, जनपदवार तथा तहसीलवार विस्तार से सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की जाती थी। समीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा निराकरण मे आने वाली कठिनाईंयों का कलेक्टर सिंह द्वारा त्वरित समाधान किया जाता था। जिसके सार्थक परिणाम के रूप में जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ गया।

अधिकारियो ने भी गंभीरता से किए प्रयास-

कलेक्टर सिंह के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरता से प्रयास किए गए। शिकायतों से संबंधित अधिकारियों ने लगातार संपर्क कर हितग्राहियों की समस्या को जाना और उसका संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया। अपने वरिष्ठ कार्यालयों से भी निराकरण के लिए प्रयास किए।

फील्ड पर जाकर शिकायतकर्ताओं से मिले अधिकारी-

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों ने फील्ड पर जाकर शिकायतकर्ताओं से भेंट की। उनकी समस्याएं सुनी और शिकायतों का निराकरण किया। अनेक शिकायतकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस तरह फील्ड पर जाकर निराकरण करने की सराहना की।    
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE