मंदसौर। शहर के बाईपास पर आरटीओ ऑफिस के समीप आज यातायात पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाई की गई। जिसके अंतर्गत तेज गति से चलाने वाले वाहन, बिना सीटबेल्ट, और सभी फोर व्हीलर वाहनों के कागज जांचे गए।
यातायत एसआई बलवंत सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा लगातार तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं बिना सीटबेल्ट, टू व्हीलर बिना हेलमेट वालों को भी समझाइश दी गई। जिसके परिणाम ये देखने को मिले की हमारे मन्दसौर में 7 ब्लैक स्पॉट थे। दुर्घटनाओं में कमी आकर लगातार कार्रवाई के कारण 2 ब्लैक स्पॉट कम हुए हैं। हमारी कोशिश यही है कि सभी ब्लैक स्पॉट खत्म हो।