मन्दसौर। महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मन्दसौर में आज वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमे स्कूल की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम और नृत्य प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिकाए, बालिकाएं मौजूद रहे। अतिथि के रूप में विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने बताया कि यह विद्यालय मन्दसौर का सबसे पुराना विद्यालय है और साथ ही अनुशासित विद्यालय है। सरकार के बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हम सभी को हमारी बेटियों को बेहतर शिक्षा अवश्य देनी चाहिए।