चीताखेड़ा। चीताखेडा, कराडिया महाराज और हरनावदा पंचायतों के समस्त छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने मप्र शासन के आनंद उत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजितविभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।
2 दिनों तक चले इस आनंद उत्सव में कबड्डी, रस्साकशी, चम्मच दौड़ और तरह तरह के खेल खेले गए। कबड्डी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। समापन में मुख्य अतिथियों में चीताखेड़ा सरपंच मंजू जैन, उपसरपंच विकास प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि रजनीश शर्मा व गांव के वरिष्ठ पूर्व शिक्षक चंद्रसेन गोराणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रभारी रमेश चंद्र आर्य ने मंच का संचालन करते हुए खूब तालियां बटोरी। इस दौरान तीनों पंचायतों के सचिव व सहायक सचिव मौजूद रहे। पंकज टेलर शिक्षक कराडिया महाराज ने आभार व्यक्त किया।