देवास। शहर के वृद्धाश्रम वृद्धजन झूमते गाते हुए महाकाल लोक के लिए रवाना हुए। जहां पर वृद्धजनों में काफी उत्साह नजर आया और आतिशबाजी भी की गई। साथ ही जय श्री महाकाल के जयकारे भी लगाए। महाकाल लोक दर्शन का लाभ मिलने पर वृद्धजनों ने कलेक्टर ऋषभ गुप्ता को धन्यवाद दिया। वृद्ध आश्रम के संचालक दिनेश चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों कलेक्टर ऋषव गुप्ता यहां पर निरीक्षण के लिए आए थे। उस दौरान वृद्ध जनों ने उनसे महाकाल लोक जाने की इच्छा जाहिर की थी, जिसके बाद कलेक्टर ने आज उनके महाकाल लोक जाने की व्यवस्था की। जिसको लेकर वृद्धजन काफी उत्साहित हैं और कलेक्टर गुप्ता को धन्यवाद भी कहा है।