शाजापुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण हेतु चलाए जा रहे स्वयं सिद्धा कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक दिनांक 21 जनवरी 2023 को शाजापुर परेड ग्राउंड में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं को रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया के नेतृत्व में राजीव लोचन शर्मा (जूडो कराटे प्रशिक्षक) द्वारा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विक्रम सिंह मालवीय, कमांडेंट होमगार्ड सूबेदार सीमा मौर्य, सूबेदार सोनू वर्मा उपस्थित रहे।