नीमच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 13 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे देश में 25 जनवरी 2023 को राज्य, जिला और बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की विषय वस्तु (थीम) ‘’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’रहेगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मैं भारत हूं ‘’गीत का भी शुभारंभ किया जाएगा। राष्ट्री्य मतदाता दिवस का यह समारोह 25 जनवरी को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। मतदाता दिवस समारोह में ‘’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम, थीम पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और विभिन्न संचार साधनों राष्ट्रीय मतदाता दिवस की विषय वस्तु (थीम) का प्रचार-प्रसार किया जावेगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की विषय-वस्तु (थीम) और संबंधित संदेशों को पोस्टरों और बैनरों के रूप में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों और मतदाता सुविधा केंद्रों (वीएफसी) में प्रदर्शित किया जावेगा।
राज्य, जिला आइकॉन को शामिल करना-
वर्तमान थीम ‘’ वोट जैसा कुछ नहीं, वोट डालेंगे हम के संबंध में आयोग की पहल के बारे में जागरूकता फैलाने और इसका व्यामपक प्रचार प्रसार करने के लिए राज्य, जिला आइकॉन प्रमुख हस्तियों को निर्वाचन आइकॉन के रूप में नामित करने के लिए उचित प्रयास किए गए हैं। दिव्यांगजनों, वरिष्ठन नागरिकों, ट्रांसजेंडर और अन्य उपेक्षित वर्गो के प्रमुख व्याक्तियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह आयोजित किए जाने तक विभिन्न आयोजनों जैसे प्रतियोगिताओं (निबंध, वाद-विवाद आदि), वेबिनारों आदि के आयोजन के लिए कॉर्पोरेट निकायों, नागरिक समाज संगठनों और अन्य को शामिल किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों, संगठनों, निकायों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस शपथ दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और इसे हैशटैगों का उपयोग करने उनके सोशल मीडिया हैंडलो, वेबसाईड पर अपलोड किया जाएगा। जिला व बूथ स्तर पर भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जावेंगे।