नीमच। विद्युत वितरण कंपनी कल रविवार 22 जनवरी को 11 केवी टाउन फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 3 घंटे प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री शहर ने बताया कि विद्युत वितरण कंपनी 22 जनवरी रविवार को 11 केवी टाउन फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। यह कार्य सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक किया जाएगा। इस अवधि में संबंधित क्षेत्र राजस्व कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, दशहरा मैदान, कलेक्टर निवास, मूलचंद मार्ग आदि प्रभावित रहेंगे। आवश्यकता के अनुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।