शाजापुर। जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने जिले के अजाक थाने में विभिन्न धाराओं में पंजीबद्ध फरार आरोपी दाऊद शाह पिता सुलेमान शाह निवासी पटेलवाड़ी शाजापुर की गिरफ्तारी के लिए या उसे पकड़वाने में मदद करने या पकड़ने पर 5 हजार रूपये का नगद ईनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।