नीमच। जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज दिनांक 21 जनवरी 2023 को शहर यातायात व्यवस्था की गई। शहर के भिन्न-भिन्न चौराहो, भरभडिया फंटा पर वाहन चैकिंग की गई। आमजनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
वाहन चैकिंग के दौरान दिनांक 21 जनवरी दो पहिया वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाई की गई। जिसमें बिना हेलमेट के कुल 72 चालान बनाये जाकर समन राशी 18000 रूपये वसूल की गई तथा सीट बेल्ट 18 चालान समन राशी 9000 रूपए व अन्य वाहन चालको के विरूद्ध कुल 16 चालान बनाये जाकर समन राशी 11750 रूपये वसूल की गई। इस प्रकार कुल चालान 106 चालान बनाये जाकर समन राशी 38750 रूपये वसूल की गई।
यातायात पुलिस आम जनता से अपील करती है कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें तथा अपने वाहन के समस्त कागजात को चालु हालत में रखे अन्यथा आपके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जा सकती है।