BREAKING NEWS
KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2023, 8:28 pm
BIG REPORT : पुष्प वर्षा कर राज्य मंत्री परमार ने तीर्थ यात्रियों को किया रवाना, रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम तीर्थ दर्शन के लिए 530 यात्री रवाना, पढ़े खबर

Share On:-

शाजापुर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रामेश्वरम तीर्थ दर्शन के लिए आज शुजालपुर रेलवे स्टेशन से शाजापुर जिले के 530 बुजुर्ग यात्री रवाना हुए। तीर्थ दर्शन के लिए जाने वाले बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार ने पुष्प वर्षा कर बिदाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, नगरपालिका शुजालपुर अध्यक्ष बबीता परमार, अशोक नायक, जिला पंचायत सीईओ मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी सत्येंद्र प्रसाद सिंह, तहसीलदार राकेश खजूरिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इस अवसर पर राज्यमंत्री परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि उम्र के अंतिम पड़ाव में व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह तीर्थ दर्शन करें। किंतु सभी लोग आर्थिक तंगी के चलते तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते। ऐसे लोगों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रवन कुमार की भूमिका में सामने आए हैं और उन्होंने सभी धर्मों के तीर्थ स्थानों पर जाने के लिए तीर्थ दर्शन यात्रा शुरू की हैं। कोरोना महामारी के संकट के दौर में तीर्थ यात्रा रोक दी गई थी। अब जनजीवन सामान्य होने पर तीर्थ यात्राये पूनः शुरू की गई है। प्रदेश में 21 जनवरी से 29 जनवरी तक लगातार प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए रेल जा रही हैं। राज्य मंत्री परमार ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि शाजापुर जिले से बड़ी संख्या में बुजुर्ग यात्री रामेश्वरम धाम तीर्थ दर्शन के लिए जा रहे हैं। उन्होंने तीर्थ दर्शन के लिए जाने वाले बुजुर्गों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उनके यात्रा मंगलमय होने कामना की। साथ ही उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया कि वे रामेश्वरम धाम जाकर प्रदेश की सुख-शांति,समृद्धि और लोगों का जीवन उत्साह और आनंद से परिपूर्ण रहे तथा प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़े, की प्रार्थना करें।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE