BREAKING NEWS
KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा प्रहार, एनडीपीएस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. में विश्व पर्यावरण दिवस के.. <<     NEWS : 1 से 8 जुलाई तक आयोजित होगा महाकुंभ, कोटा में.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति के.. <<     KHABAR : राज्यसभा कैंडिडेट्स चयन पर ब्राह्मण समाज.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर.. <<     KHABAR : 50 बच्चों ने सीखी चित्रकला, ग्लास पेंटिंग.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी के पोषण आहार में निकला मृत सांप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में जुटे 15 देशों के राजदूत और निवेशक,.. <<     KHABAR : गांधी सागर बैकवाटर में 8 जून को बाढ़.. <<     KHABAR : भक्ति नृत्य के साथ सिद्ध चक्र विधान में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विदिशा में 4 हजार लोगों की कैंसर.. <<     KHABAR : जीरन में जून माह की इस तारीख को लगेगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2023, 5:17 pm
KHABAR : सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दिखाई खेलो इंडिया टॉर्च रैली को हरी झंडी, फरवरी माह की इस तारीख तक होगा राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत उज्जैन शहर में एक से 3 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिताएं एवं 6 से 10 फरवरी तक मलखंब प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। इसमें सम्पूर्ण देश से 18 वर्ष से कम आयु के 500 से अधिक छात्र प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खेलो इंडिया आयोजन के तहत आज शनिवार 21 जनवरी को सांसद अनिल फिरोजिया, सन्त सुमनभाई एवं जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने टॉवर चौक से खेलो इंडिया यूथ गेम्स 5.0 के अन्तर्गत टॉर्च रैली को रवाना किया। टॉवर चौक से शुरू होकर टॉर्च रैली चामुण्डा माता, देवासगेट, मालीपुरा, गुदरी होते हुए माधव सेवा न्यास पर इसका समापन होगा। इस अवसर पर ओम जैन, विशाल राजौरिया, सोनू गेहलोत, पूर्व महापौर मीना जोनवाल, बहादुरसिंह बोरमुंडला, वीरेंद्र कावड़िया, गुलाब भण्डारी, अनिल जैन कालूहेड़ा, क्रीड़ा अधिकारी, स्मार्ट सिटी सीईओ, दिनेश दिग्गज, शैलेंद्र कुमार व्यास आदि गणमान्य, उत्कृष्ट खिलाड़ी, विद्यालय व महाविद्यालयों के विद्यार्थी, युवा आदि उपस्थित थे। रैली में युवाओं में काफी उत्साह देखा गया।

उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पांचवा संस्करण मध्य प्रदेश में आयोजित हो रहा है। टॉर्च रैली विगत 7 जनवरी को भोपाल से प्रारम्भ होकर विभिन्न जिलों से होकर नीमच होते हुए उज्जैन पहुंची। उज्जैन पहुंचने पर रैली का भव्य स्वागत करते हुए इस रैली को टॉवर चौक से होते हुए आयोजन स्थल माधव सेवा न्यास तक ले जाया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE