BREAKING NEWS
KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा प्रहार, एनडीपीएस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. में विश्व पर्यावरण दिवस के.. <<     NEWS : 1 से 8 जुलाई तक आयोजित होगा महाकुंभ, कोटा में.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति के.. <<     KHABAR : राज्यसभा कैंडिडेट्स चयन पर ब्राह्मण समाज.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर.. <<     KHABAR : 50 बच्चों ने सीखी चित्रकला, ग्लास पेंटिंग.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी के पोषण आहार में निकला मृत सांप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में जुटे 15 देशों के राजदूत और निवेशक,.. <<     KHABAR : गांधी सागर बैकवाटर में 8 जून को बाढ़.. <<     KHABAR : भक्ति नृत्य के साथ सिद्ध चक्र विधान में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विदिशा में 4 हजार लोगों की कैंसर.. <<     KHABAR : जीरन में जून माह की इस तारीख को लगेगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2023, 5:48 pm
KHABAR : शासकीय एकीकृत स्कूल बिस्टान में आनंद उत्सव में नगर परिषद अध्यक्ष ने किया मटकी फोड़ने का प्रयास, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। शासकीय एकीकृत स्कूल बिस्टान में रविवार को आनंद उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हुए। आनंद उत्सव के तहत नागरिकों में सहभागिता एवं उत्साह को बढ़ाने के लिए समूह स्तर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। आनंद उत्सव की मूल भावना प्रतिस्पर्धा नहीं वरन सहभागिता है। आनंद उत्सव कार्यक्रम में बिस्टान नगर परिषद के अध्यक्ष डेमसिंह नार्वे भी अपने आपको नहीं रोक पाए और वे भी अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया। वही परिषद के पार्षदगण व नागरिकों सहित बच्चों ने भी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। आनंद की खेल गतिविधियों में मटकी फोड़, जलेबी रेस, नींबू रेस व चेयर रेस सहित अन्य खेलकूद की गतिविधियां हुई। यहां मटकी फोड़ खेल गतिविधि में परिषद के अध्यक्ष नार्वें सहित कई नागरिकों ने भाग लेकर खेल का लूफ्त उठाया। इस दौरान प्रभारी सीएमओ व नायब तहसीलदार जाग्रति जाट सहित स्थानिय जनप्रतिनिधि व नागरिकगण मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE