नीमच। विद्युत वितरण कंपनी कल सोमवार 23 जनवरी को 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 3 घंटे प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री शहर ने बताया कि विद्युत वितरण कंपनी 23 जनवरी सोमवार को 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। जिससे 33 11 केवी औद्योगिक क्षेत्र ग्रीड से निकले समस्त 11 केवी फीडर एवं एचटी उपभोक्ताओं का विद्युत प्रदाय सुबह 8.30 से 11.30 बजे प्रभावित रहेगा। इस अवधि में औद्योगिक क्षेत्र, स्कीम नं. 36 ए का कुछ हिस्सा, पुलिस लाइन एवं एचटी उपभोक्ता सिलवेल, प्रोमटो टेकनोटेक, आदित्य आटा, गोमाबाई नेत्रालय, फिल्टर-को आदि क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। आवश्यकता के अनुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।