BREAKING NEWS
KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2023, 12:21 pm
BIG NEWS : जावद उपजेल को बेहतर प्रबंधन के लिए आईएसओ सर्टिफिकेट, सहायक जेल अधीक्षक चंदरलाल परमार व टीम के सार्थक प्रयासों से मिली सफलता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जावद उपजेल को बेहतर प्रबंधन के लिए आईएसओ सर्टिफिकेट 9001ः2015 मिला है। सहायक जेल अधीक्षक चंदरलाल परमार उपजेल जावद टीम के बेहतर व सार्थक प्रयासों से आईएसओ का प्रमाण पत्र मिल पाया है।
बताते चलें कि 20 जनवरी 2023 को बेहतर प्रबंधन के लिए डेढ साल से पहले जेल अधीक्षक चंदरलाल परमार जेल जावद का कार्यभार संभाला, तबसे जेल की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने का सिलसिला चल पड़ा। बंदियों को खानपान व्यवस्था में पर्याप्त सुधार किए गए। जेल परिसर बाहर मैदान को समतलीकरण कर स्वच्छ बनाया गया है साथ ही जेल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही कोविड वैश्विक महामारी में उपजेल में बेहतर उपचार व्यवस्था, सैनिटाइजर व मास्क बनवाकर बंदियों को कोरोना से बचाए रखा।उपजेल में हुए नवाचार व बंदी कल्याणार्थ के लिए हुए प्रयासों से उपजेल   को आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है। आईएसओ टीम द्वारा गोपनिय तरीके उप जेल जावद का निरीक्षण किया गया  जिसके पश्चात यह आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।
उल्लेखनिय है मप्र शासन के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 2 जनवरी को जेल विभाग की समीक्षा बैठक में  निर्देश के पालन में जेल के क्रियाकलापों एवं जेल के नियमों का उचित रुप से पालन के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव में उपजेल  जिला नीमच को आईएसओ 9001ः2015 प्राप्त हुआ है। इसके साथ उपजेल जावद को पूर्व में  जेल में स्वच्छता के लिए जिला पंचायत द्वारा प्रमाण प्रदान किया गया एवं डायरेक्टर जनरल ऑफ जेल ने भी स्वच्छता के लिए जेल में हो रहे कार्यो की सराहना की थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE