BREAKING NEWS
KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2023, 12:26 pm
REPORT : उत्कृष्ट विद्यालय में एग्जाम वारियर्स पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, उंचाई से देखने पर दिखा आकर्षक नजारा, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में रंग-बिरंगे चित्रों से संपूर्ण दोपहर रंगमयी हो गई। नगर के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एक प्रांगण में एकत्रित होकर एक दूसरे के साथ रंगों का ऐसा सुंदर समां रचा कि आसमान से देखने पर ऐसा लगा की किसी बगीचे में अनेकों रंगों की तितलियां पुष्पों के पल्लव के आसपास एकत्रित हो गई हैं। 

नई शिक्षा नीति लागू कर नव भारत के निर्माण की सोच को लेकर कार्य करने वाले दूर दृष्टि रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक एग्जाम वारियर्स के तहत नए भारत, तनाव मुक्त भारत के अंतर्गत छात्र-छात्राएं पूर्ण दक्षता के साथ अच्छे वातावरण में परीक्षा दे, इस हेतु उनके अंदर श्रेष्ठ विचारों का अंकुरण हो तथा तनाव मुक्त जीवन के साथ-साथ परीक्षा दे इसको लेकर शाजापुर उत्कृष्ट विद्यालय में तहसील स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शाजापुर के विभिन्न विद्यालयों के अतिरिक्त समीपस्थ ग्राम भरड़  सहित कुल 10 विद्यालय के 740 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।  इसमें उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारत की विविध संस्कृति और विविधता में एकता से परिचित करवाकर चित्रकला के माध्यम से उनकी कला को निखारना है।
प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, साथ ही चयनित 50 प्रतिभागियों का चयन कर पेंटिंग को विधानसभा मुख्यालय पर पहुंचाई जाएगी। उक्त कार्यक्रम में शाजापुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण मंडलोई , प्राचार्य विजया सक्सेना,  सविता सोनी (प्राचार्य) सीएम राईज विद्यालय व कार्यक्रम में शामिल समस्त विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE