मंदसौर। जिले की दलौदा पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत पांच साल पूर्व अपह््रत बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त बालिका की दस्तयाबी पर 5000 रुपये का ईनाम भी घोषित था। पुलिस ने बालिका को 700 किलोमीटर दूर गुजरात के कच्छ जिले से दस्तयाब किया है।
जिला मंदसौर प्रदेश स्तर पर गुम अवयस्क बालक-बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे ‘’आपरेशन मुस्कान ’’ के तहत अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सोलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं नरेंद्र सोलंकी एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिंह परिहार व उनकी टीम द्वारा थाना भावगढ के अपराध क्रमाकं 44/2018 धारा 363 भादवि में पांच साल पूर्व अपह््रत बालिका 700 किलोमीटर दूर गुजरात के कच्छ जिले से दस्तयाब किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 12.02.2018 को फरियादी ने चौकी दलौदा थाना भावगढ पर रिपोर्ट किया था कि उसके 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 10.02.2018 को घर से खेत पर जाने का बोलकर गई थी जो वापस घर नही आई तो फरियादी की रिपोर्ट पर चौकी दलौदा थाना भावगढ पर अज्ञात आरोपी के विरूद्द अप.क्र. 44/2018 धारा 363 भादवि. का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए एसडीओपी, मंदसौर ग्रामीण द्वारा बालिका कि दस्तयाबी हेतु थाना प्रभारी दलौदा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर टीम गठित की गई, अपह्त बालिका कि दस्तयाबी हेतु वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में निरन्तर प्रयास किया गया, तथा बालिका की दस्तयाबी पर पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर द्वारा 5000/- रुपये ईनाम घोषित किया गया था एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई। निर्देशो का पालन करते हुए अपह्त बालक की पतारसी की गई। इसी तारतम्य में दिनांक 22.01.23 को अपह्त बालिका को जिला कच्छ , गुजराज से ढुंढकर दिनांक 23.01.23 को थाने लाकर दस्तयाब किया गया।
सराहनीय कार्य-
थाना प्रभारी दलौदा उनि संजीव सिह परिहार, निरीक्षक जितेंद्र सिंह सिसोदिया , उनि नेहा औरा जैन, सउनि संतोष मुनिया प्रआर 587अजय चौहान, प्र.आर.301 रशीद पठान, प्रआर आशीष बैरागी ( सायबर सेल ) , आर मनीष बघेल (सायबर सेल) आर.179 नवनीत उपाध्याय आर 67 उमंग शर्मा, आर 804 विक्रम पाटीदार, मआर 07 लक्ष्मी पाटीदार , का सराहनीय योगदान रहा।