BREAKING NEWS
BIG NEWS : होसबाले बोले- हमें राम मंदिर बनाकर.. <<     KHABAR : दिवाली पर फूलों से महकेगा रायसेन का बाजार,.. <<     KHABAR : निर्मला सप्रे दलबदल केस, विधानसभा.. <<     KHABAR : भजनों की गूंज और हनुमान भक्ति में डूबे.. <<     KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2023, 10:53 am
KHABAR : सानडा में 9 लाख की लागत से बनेगी विधायक वाटिका (सामुदायिक भवन), विधायक धाकड़ ने किया भुमिपूजन, पढ़े खबर

Share On:-

गरोठ। सानडा में 09 लाख रुपए की लागत से विधायक वाटिका (सामुदायिक भवन) बनेगा। गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़ ने इसका भुमिपूजन किया। ग्राम प्रवास के दौरान धाकड़ ने नावली में 13 लाख 88 हजार की लागत से बनने वाले नाला निर्माण का भी भुमिपूजन किया।

विधायक धाकड़ ने सानडा में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गांव में सार्वजनिक, मंगल, धार्मिक आयोजन हेतु अब ग्रामीणों को भटकना नही पड़ेगा गांव में सामुदायिक भवन बनने जा रहा है। यह सबके लिए सुविधाजनक होगा। पहले सामुदायिक भवन नही होने से खेत खलियान में आयोजन करना पड़ते थे। भाजपा सरकार में गांव गांव मंगल भवन बन रहे है। विधायक धाकड़ ने पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि सामुदायिक भवन का निर्माण गुणवक्ता वाला हो इसका विशेष ध्यान रहे। नावली में विधायक धाकड़ ने नाला निर्माण का भुमिपूजन कर ग्रामीणों से संवाद किया व उनकी समस्या सुनी। 

कार्यक्रम मे जिला मंत्री अजय तिवारी, भानपुरा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक मांदलिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष हल्देराम पाटीदार, पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्याम धाकड़, भानपुरा मंडल महामंत्री राजेश मेहर, किसान मोर्चा महामंत्री बजरंग मीणा, युवा मोर्चा महामंत्री प्रहलाद सिंह सुनारी, विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग वर्मा, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री ईश्वर योगी, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश धाकड़, जगदीश गायरी, मांगीलाल भट्ट, ग्राम पंचायत नावली सरपंच ललित मीणा, ग्राम पंचायत सानडा सरपंच मनोज कुमार मेघवाल सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE