भवानीमंडी। राजकीय बिड़ला महाविद्यालय में सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर NSS व IQAC के सयुंक्त तत्वधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्यों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि नेताजी के आदर्शो को हमें अपने जीवन में उतारना होगा, साथ ही हमें उनके सपनो को पूरा करने के लिए उनके पद चिन्हो पर चलना होगा।
कार्यक्रम के दौरान डॉ अनिल कुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार, डॉ अशोक कुमार पाटीदार, नेमीचंद मीणा, रास बिहारी सोनी, मनीषा वर्मा, आयुष गुप्ता, वंदना मीणा, महेन्द्र कुमार जिनगर, मोनिका मीणा, सुरेशचंद उपाध्याय, भूपेंद्र कुमार शर्मा, राकेश कुमार, रवि कुशवाह, हेमंत कुमार व नितिन शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।