मन्दसौर। नगर पालिका ने आज नामांतरण पत्र वितरित किए। नगर पालिका द्वारा समारोह पूर्वक सभी को नगरपालिका बुलाया गया और उनके नामांतरण वितरित किए गए। इस दौरान विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, नगरपालिका उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला एवं सभी पार्षदगण मौजूद रहे।
यशपाल सिंह सिसोदिया ने मीडिया को बताया कि नामांतरण आपका अधिकार हैं और आपका अधिकार आपके हाथ एक समारोह पूर्वक कार्यक्रम किया गया उसकी में सराहना करूंगा। करीब 500 लोगों को एक साथ नामांतरण पत्र वितरित किए जाने पर मुझे बहुत खुशी है। मैं अभिनंदन करूंगा नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का की नागरिकों का जो अधिकार हैं वो उनको बुलाकर काम समय में वितरित किए। नामांतरण होगा तो बैंक से ऋण भी मिल सकता हैं। भवन निर्माण अनुमति, नल कनेक्शन के लिए नामांतरण बहुत जरूरी है।
विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने अपने हाथो से नामांतरण की कॉपी वितरित की। नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर ने बताया कि कई दिनों से पेंडिंग, रुके हुए नामांतरण थे, मन में एक पीड़ा थी कि हमारे शहर के रुके हुए काम को आज पूरा किया बहुत खुशी है की नगर के लोगो, भाई बंधुओ को अपना अधिकार प्राप्त हुआ।