BREAKING NEWS
KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा प्रहार, एनडीपीएस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. में विश्व पर्यावरण दिवस के.. <<     NEWS : 1 से 8 जुलाई तक आयोजित होगा महाकुंभ, कोटा में.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति के.. <<     KHABAR : राज्यसभा कैंडिडेट्स चयन पर ब्राह्मण समाज.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर.. <<     KHABAR : 50 बच्चों ने सीखी चित्रकला, ग्लास पेंटिंग.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी के पोषण आहार में निकला मृत सांप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में जुटे 15 देशों के राजदूत और निवेशक,.. <<     KHABAR : गांधी सागर बैकवाटर में 8 जून को बाढ़.. <<     KHABAR : भक्ति नृत्य के साथ सिद्ध चक्र विधान में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विदिशा में 4 हजार लोगों की कैंसर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2023, 5:10 pm
KHABAR : पालसोड़ा में मनाया गया आनंद उत्सव, विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों ने भी लिया प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन आनंद विभाग एवं जिला कलेक्टर नीमच के आदेशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में गांव की प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य आनंद उत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। 

इसी के तहत ग्राम पंचायत पालसोड़ा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में दिनांक 24 जनवरी मंगलवार को आनंद उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें कार्यक्रम के अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण गुड्डू जाट, अध्यक्षता प्राचार्य एमके पाटनी, विशेष अतिथि अर्जुन जाट, दशरथ नागदा, बंसीलाल जाट, की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। 

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि जाट ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गांव की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य यह आनंद उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सभी को भाग लेकर अपनी प्रतिभा निखरना चाहिए। इससे गांव की प्रतिभा को राज्य स्तर पर जाने का मौका मिलेगा। आनंद उत्सव में आयोजित होने वाली गतिविधियों में सभी आयु वर्ग के महिला पुरुषों के लिए और इसमें सभी को सहभागिता करनी चाहिए। 

पालसोडा में आनंद उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास आनंद उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता कबड्डी, रस्साकशी, दौड़, चम्मच रेस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदि का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय छात्र-छात्राओं, समाजसेवी अर्जुन जाट ने बहुत ही अच्छे रंगारंग गीत डांस कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी बंसीलाल बोरीवाल, महेंद्रसिह शक्तावत, राधेश्याम चौधरी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित थे।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE