BREAKING NEWS
BIG NEWS : होसबाले बोले- हमें राम मंदिर बनाकर.. <<     KHABAR : दिवाली पर फूलों से महकेगा रायसेन का बाजार,.. <<     KHABAR : निर्मला सप्रे दलबदल केस, विधानसभा.. <<     KHABAR : भजनों की गूंज और हनुमान भक्ति में डूबे.. <<     KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2023, 5:15 pm
REPORT : कलेक्टोरेट में एडीएम नेहा मीना व जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने की जनसुनवाई, 65 लोगों ने सौंपा समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आवेदन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। एडीएम नेहा मीना एवं जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी गुरूप्रसाद ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट के नवीन कक्ष में जनसुनवाई करते हुए-65 लोगों से रूबरू होकर, उनकी समस्‍यांए सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। इस मौके पर सहायक कलेक्‍टर सृजन वर्मा, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, डिप्‍टी कलेक्‍टर आकांक्षा करोठिया एवं जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

जनसुनवाई में पिपलिया रावजी की केसर बाई भोई ने बीपीएल सूची में नाम शामिल कर, राशन कार्ड बनवाने, नयागांव के हीरानाथ ने नाथ बाबा समाधी स्‍थल की भूमि से अतिक्रमण हटवाने, खेडी मोहल्‍ला नीमच सिटी की निर्मला दमामी ने आर्थिक सहायता दिलवाने, बघाना नीमच के नबीबक्ष ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने, कनावटी की सपना मेसी ने बीपीएल राशन की पात्रता पर्ची दिलवाने, बांगरेड के लोकेश योगी ने शासकीय हाईस्‍कूल बांगरेड में भृत्‍य के पद पर नियुक्‍त करने एवं पुरानी नगर पालिका बंगला नम्‍बर- 60 नीमच की पुष्‍पा बाई ने भूमि से अवैध कब्‍जा हटवाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया।

इसी तरह नीमच वार्ड नम्‍बर-6 की ललीता पाठक, सरवानिया महाराज की लल्‍ली बाई मेघवाल, स्‍कीम नम्‍बर-8 के मोहम्‍मद रफीक, डीकेन की नारायणी बाई गुर्जर, जयसिंगपुरा की श्‍यामू बाई जाटव, नीमच सिटी श्रीनाथ कालोनी के बने सिंह राजपूत, रावतपुरा की धापूबाई एवं बांगरेड के मुकलनाथ योगी आदि ने भी अपना आवदेन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर अपनी समस्‍याएं सुनाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE