सरवानिया महाराज। समीपस्थ ग्राम पंचायत आमलीभाट के ग्राम आमलीभाट में सड़क किनारे बन रही नाली निर्माण के दौरान ही जमीदोंज हो गई। नाली निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग निर्माण की गुणवत्ता को दर्शा रहा है तथा निर्माण में कितना शिष्टाचार है और कितनी गड़बड़ी है ये निर्माण के दौरान टूटी नाली खुद ब खुद बता रही है। जगह-जगह नाली को रिपेयर भी किया जा रहा है।
बता दें कि ग्राम पंचायत आमलीभाट में भी ग्राम पंचायत बांगरेड़ में अतिरिक्त चार्ज पर पदस्थ पंचायत सचिव देवीलाल वर्मा ही बतौर सचिव यहां पदस्थ हैं। सचिव देवीलाल वर्मा पहले से ही ग्राम खेड़ा बांगरेड़ के एक मामले में प्रधानमंत्री आवास की गड़बड़ी को लेकर जिला पंचायत सीईओ द्वारा बिठाई गई जांच के चलते चर्चा में है।