सरवानिया महाराज। ग्रीड से निकलने वाली सभी 11 केवी घरेलू व सिंचाई फीडर की लाइन से कल 25 जनवरी को विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। सरवानिया महाराज विद्युत आपूर्ति केंद्र के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार सांवरिया ने बताया कि दिनांक 25 जनवरी का 33/11 केवी लाइन पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके कारण प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक सरवानिया महाराज ग्रीड से निकलने वाले सभी 11 केवी घरेलु व सिंचाई फीडर की आपूर्ति बंद रहेगी। इस कार्य के चलते ग्राम सरवानिया महाराज, बरखेडा मीणा, मुकंदपुरा, कलेपुर, गोठडा, बोलखेड़ा, आंकली, मोड़ी, खेडा मोड़ी, उपरेडा, आमलीभाट, आमलीचक, गादोला, सम्पतपुरा, बरखेडा चौहान, जगेपुर मीणा, ढाबी, ढाबा व देपालपुरा के घरेलु व सिंचाई ट्रांसफार्मर की विद्युत सप्लाय बांधित रहेंगी। आवश्यकता के अनुसार समय घटाया व बढाया एवं निरस्त भी किया जा सकता है।